प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल, केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2019 09:58 AM

husband murdercase

पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते गांव माणेवाल में एक कलियुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक सुखदेव सिंह के भाई के बयानों पर पत्नी परमजीत कौर, प्रेमी निजामुदीन पर धारा 302, 120-बी व 34 के अधीन मामला दर्ज कर...

खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते गांव माणेवाल में एक कलियुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक सुखदेव सिंह के भाई के बयानों पर पत्नी परमजीत कौर, प्रेमी निजामुदीन पर धारा 302, 120-बी व 34 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लाश को सिविल अस्पताल में रखवाया है। जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

पुलिस आधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जो भी आरोपी होगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दिए बयानों में मृतक सुखदेव सिंह के भाई शमशेर सिंह ने बताया कि उसकी भाभी के अवैध संबंध थे। उसका भाई उसे गलत कामों के लिए रोकता रहता था। शमशेर सिंह ने बताया कि 2 वर्ष पहले उसकी भाभी परमजीत कौर करनाल के रहने वाले प्रेमी निजामुदीन के पास जाकर रहने लगी थी। दो महीने पहले बेटे की मौत के बाद परमजीत कौर वापस गांव अपने प्रेमी के साथ रहने आ गई थी। निजामुदीन का साथ आना उसके भाई को पसंद नहीं था, जिसको वह रोकता रहता था। 25 मई की रात को अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे उसके भाई को परमजीत कौर और उसके प्रेमी निजामुदीन ने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

उधर, मौके से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कत्ल के मामले को हादसा दिखाने के उद्देश्य से गांव में अफवाह फैला दी कि सुखदेव सिंह शराब के नशे में बैड से गिर गया और बैड की नुक्क उसके सिर के पीछे लगी जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. दविंदर सिंह और एस.एच.ओ. रमन इंदरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस जांच में कत्ल का खुलासा हुआ है। एस.एच.ओ. रमन इंदर सिंह ने बताया कि कत्ल का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!