Edited By swetha,Updated: 13 Apr, 2019 09:47 AM
शहर के बसंत नगर की रहने वाली एक महिला को अक्सर परेशान करते पति ने मामूली सी बात को लेकर इतना पीटा कि पत्नी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल होना पड़ा।
खन्ना(सुनील): शहर के बसंत नगर की रहने वाली एक महिला को अक्सर परेशान करते पति ने मामूली सी बात को लेकर इतना पीटा कि पत्नी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल होना पड़ा। अस्पताल में उपचाराधीन रजनी (32) पत्नी संजीव निवासी बसंत नगर खन्ना ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी संजीव से हुई थी। उनका 10 वर्षीय बेटा तथा 8 वर्षीय बेटी भी है।
न जाने क्यों उसका पति संजीव बिना किसी बात को लेकर घर में झगड़ा रखता है। आज मामूली सी बात को लेकर पति ने इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि इसी दौरान उसने उससे मारपीट की और गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया तथा बाद में उसे सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराना पड़ा। वहीं, पति ने सभी आरोपों को झूठ तथा निराधार करार देते हुए कहा कि उसकी पत्नी झूठ बोल रही है। किसी ने उससे मारपीट नहीं की और न ही गला दबाया। बल्कि हर बार वह ही घर में क्लेश करती है।
क्या कहना है आई.ओ. का
इस संबंध में जब केस से संबंधित आई.ओ. से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद पति पक्ष के बयान लिए जाएंगे। जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी।