Edited By swetha,Updated: 11 Oct, 2018 10:19 AM
गांव लिबड़ा में आज पुरानी रंजिश के चलते एक लड़की की कुछ महिलाओं व लड़कों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सरबजीत कौर (19) पुत्री हरदीप सिंह निवासी लिबड़ा ने बताया कि करीब सुबह 11 बजे जब वह अपनी मां के साथ घर में मौजूद थी...
खन्ना (सुनील): गांव लिबड़ा में आज पुरानी रंजिश के चलते एक लड़की की कुछ महिलाओं व लड़कों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सरबजीत कौर (19) पुत्री हरदीप सिंह निवासी लिबड़ा ने बताया कि करीब सुबह 11 बजे जब वह अपनी मां के साथ घर में मौजूद थी तभी उनके गांव की 3-4 महिलाएं 3 लड़कों के साथ जबरन उनके घर में आ गईं, जिन्होंने पहले उनके साथ घटिया शब्दावली का प्रयोग किया जब उन लोगों ने उन्हें रोका तो वे हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान लड़कों ने बालों से घसीटते हुए उसे बुरी तरह से पीटा।
रंजिश का कारण बताते हुए सरबजीत कौर ने बताया कि लगभग 3 महीने पहले ये लड़के जब वह स्कू ल से वापस आती थी तो उसको तंग-परेशान करते थे, जिसकी शिकायत परिवार वालों ने खन्ना पुलिस को दी थी और तभी इन लड़कों ने महिलाओं के साथ मिलकर एस.पी. रैंक के एक अधिकारी के पास क्षमा मांगते हुए फिर से ऐसा न करने का भरोसा दिया था। क्षमा मांगने को मुद्दा बनाते हुए इन्होंने आज घटना को अंजाम दिया। जब इस संबंध में केस से संबंधित आई.ओ. से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जा रही है।