Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2018 12:18 PM
स्थानीय नई आबादी में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। दोनों...
खन्ना (सुनील): स्थानीय नई आबादी में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। दोनों पक्षों के लोग आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं।
अस्पताल में उपचाराधीन बबली (34) पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी नई आबादी खन्ना ने बताया कि कुछ दिन पहले माननीय कोर्ट ने जमीनी विवाद को लेकर उनके पक्ष में फैसला दिया था। इसके चलते आज ऑर्डर की कापी मिलने पर वह अपने मकान के अंदर राहदारी के बीच में जब दीवार कर रहे थे तो उनका एक रिश्तेदार जरनैल सिंह (33) पुत्र दर्शन सिंह निवासी नई आबादी खन्ना अपने 10-12 दोस्तों को ले आया, जो लोहे के डंडों व बेसबाल से लैस थे। हमलावरों ने आते ही गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। इसके उपरांत जब हमने इस पर एतराज किया तो वे हाथापाई पर उतर आए।
इस दौरान उन्होंने उसकी सास गुरमेल कौर पत्नी निर्मल सिंह व उसके देवर भूपिंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह को भी बुरी तरह से पीटा। ये लोग बार-बार चिल्लाकर कह रहे थे कि वे किसी भी हालत में हमें दीवार नहीं बनाने देंगे। शोर मचाने पर हमलावर फिर देख लेने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंधी जब दूसरे पक्ष के जरनैल सिंह (33) से बातचीत की गई तो उसने उपरोक्त मारपीट की घटना को झूठा बताते हुए कहा कि आज जब वे लोग दीवार कर रहे थे तो मैंने उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए कहा कि आज उसने माननीय कोर्ट में स्टे संबंधी रिट दायर करनी है जिसके लिए उन्हें इंतजार करना चाहिए। इस बात को लेकर वे आपे से बाहर हो गए। उन्होंने उसे बुरी तरह से पीटा। पूछे गए सवाल के जवाब में उसने बताया कि उसने किसी को नहीं पीटा और ये लोग खुद चोटिल होकर अस्पताल में दाखिल हो गए हैं।