पुरानी रंजिश के चलते 2 महिलाएं आपस में भिड़ीं, अस्पताल में भर्ती

Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2019 05:27 PM

clash between 2 woman

पुरानी रंजिश को लेकर 2 महिलाएं आपस में भिड़ गईं जिसके चलते इस कहासुनी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान...

खन्ना(सुनील): पुरानी रंजिश को लेकर 2 महिलाएं आपस में भिड़ गईं जिसके चलते इस कहासुनी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
PunjabKesari
अस्पताल में भी दोनों पक्षों की महिलाएं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही थीं। सिविल अस्पताल में भर्ती पहले पक्ष की रितु (27) पत्नी सोनी वासी मीट मार्कीट खन्ना ने बताया कि सुबह जब वह अपने चाचा के घर से अपने घर को वापस जा रही थी तो रास्ते में निशा, राकेश और शिंदा ने उसे रोकते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। 

वहीं सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन दूसरे पक्ष की निशा (20) पत्नी संजू वासी फिल्लौर ने बताया कि आज वह अपनी बहन राधा से मिलने आई थी, निशा, अशोक और सोनू ने उनके साथ झगड़ा करते हुए बुरी तरह मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!