Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2019 01:33 PM
अहाते पर पूरा दिन काम करने के बाद दिहाड़ी मांगने पर व्यक्ति ने अहाता मालिक पर मारपीट करते हुए उसकी जेब में पड़ी नकदी छीनने का आरोप लगाया है।
खन्ना (सुनील): अहाते पर पूरा दिन काम करने के बाद दिहाड़ी मांगने पर व्यक्ति ने अहाता मालिक पर मारपीट करते हुए उसकी जेब में पड़ी नकदी छीनने का आरोप लगाया है। घायल मनोज कुमार (43) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी नरोत्तम नगर समाधि रोड को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मनोज कुमार ने बताया कि समराला रोड पर अहाता चलाने वाला मालिक उसको अहाते पर दिहाड़ी के लिए लेकर गया था। उसे काम के बाद दिहाड़ी देने की बात कही गई थी। उसने पूरा दिन काम करने के बाद जब दिहाड़ी मांगी तो अहाता मालिक ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए थप्पड़, मुक्के मारे व डंडे से पीटा। उसकी जेब में पड़े 480 रूपए भी निकाल लिए। उसने सारी बात घर आकर अपनी मां को बताई जिसके बाद उसकी मां सरोज ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
उधर, अहाता मालिक ने सभी आरोपों को झूठा व निराधार बताया है। उसने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।