कौड़ी गांव में भिड़े दो पक्ष, 4 घायल

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2019 12:26 PM

civil hospital khanna

पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते कौड़ी गांव में दो पक्षों में लड़ाई के चलते 4 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल कराया गया।

खन्ना: पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते कौड़ी गांव में दो पक्षों में लड़ाई के चलते 4 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल कराया गया। अस्पताल में भर्ती बलकार सिंह (50) पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव कौड़ी ने बताया कि उसके छोटे भाई जगमोहन सिंह (38) का 6 साल का बेटा मनवीर सिंह बाहर खेल रहा था।

इसी बीच पड़ोस में रहता गुरप्रीत सिंह आया और उसके मुंह पर थप्पड़ मारे। जब उसके बेटे ने उसे बताया तो उसने गुरप्रीत के पास जाकर कारण पूछा। गुरप्रीत सिंह उससे गाली-गलौच करने लगा। उस समय गांववासियों ने इकट्ठे होकर मामला शांत करा दिया। शाम को गुरप्रीत सिंह, उसके ताया का लड़का रवि उनके घर के बाहर आकर दरवाजे तोडऩे लगे। ऊंची आवाज में वह गालियां तथा धमकियां देते ललकारे मारने लगे। इन्होंने पहले उस पर लोहे की रॉडों से हमला किया। इसके बाद उसके भाई जगमोहन सिंह को ड्यूटी से घर आते समय रास्ते में घेरकर मारपीट की। उन्हें घायल हालत में सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया।

उधर, सिविल अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के गुरप्रीत सिंह (19) पुत्र राम सिंह निवासी कौड़ी ने बताया कि कल दोपहर को बच्चे बाहर खेल रहे थे। उसने उन्हें झगड़ा करने से रोका और घर भेज दिया। इसी बीच मनवीर सिंह अपने ताया बलकार सिंह को ले आया। बलकार सिंह उससे गाली-गलौच करते हुए हाथापाई पर उतर आया। शाम को बलकार सिंह तथा जगमोहन सिंह ने घर के बाहर आकर गाली-गलौच करते हुए उससे मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके ताया के लड़के रवि को भी मारपीट कर घायल कर दिया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!