Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2019 11:39 AM
पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में जो पुलिस ने पूरे जिले में भगौड़ों को पकडऩे की मुहिम चलाई हुई है, उसके पुलिस को रोजाना ही सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।
खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में जो पुलिस ने पूरे जिले में भगौड़ों को पकडऩे की मुहिम चलाई हुई है, उसके पुलिस को रोजाना ही सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।
इसी कड़ी के तहत एस.पी. आई. जगविंदर सिंह चीमा और डी.एस.पी. आई. तरलोचन सिंह के निर्देशों पर सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज गुरमेल सिंह की अगुवाई में सब इंस्पैक्टर तरविंदर सिंह बेदी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 2 साल से भगौड़ा चल रहे कथित आरोपी रमनप्रीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी दीवा मंडेर थाना पायल को काबू किया है। पुलिस ने समराला चौक पर नाकाबंदी के दौरान कथित आरोपी को पकड़ा है।
कथित आरोपी पर 2017 में धारा 323-324-341-506 के तहत केस दर्ज हुआ था लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिस पर अदालत ने उसे पी.ओ. करार दिया था। सी.आई.ए. इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि कथित आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।