Edited By Vatika,Updated: 10 Dec, 2018 11:01 AM
खन्ना पुलिस ने 5 दिसम्बर को जी.टी. रोड पर फैक्टरी मुलाजिम को गोली मारकर 20 लाख रुपए छीनने वालों की सी.सी.टी.वी. फुटेज जारी कर जानकारी देने वालों को नकद ईनाम देने का ऐलान किया है।
खन्ना(कमल): खन्ना पुलिस ने 5 दिसम्बर को जी.टी. रोड पर फैक्टरी मुलाजिम को गोली मारकर 20 लाख रुपए छीनने वालों की सी.सी.टी.वी. फुटेज जारी कर जानकारी देने वालों को नकद ईनाम देने का ऐलान किया है।
पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसम्बर शाम करीब सवा 4 बजे जी.टी. रोड स्थित मार्कफैड के नजदीक 2 मोटरसाइकिल सवार नौजवान एक फैक्टरी के मुलाजिम को घेर उसकी जांघ में गोली मारकर उससे 20 लाख की नकदी छीनकर मंडी गोबिन्दगढ़ की तरफ फरार हो गए थे। लुटेरों की सूचना देने वाले को नकद ईनाम देने के अलावा उसकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंधी खन्ना पुलिस जिला के कंट्रोल रूम के मोबाइल नं. 95929-14053, एस.एच.ओ. थाना सिटी नंबर-1 के मोबाइल नंबर 95929-140&0, डी.एस.पी. खन्ना 95929-14026 पर भी सूचना दी जा सकती है।