Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2018 01:38 PM
गत देर रात्रि स्थानीय एस.एस.पी. कार्यालय के पास सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं डाक्टरों ने घायल की टांग की हड्डी टूट जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आज उसका...
खन्ना (सुनील) : गत देर रात्रि स्थानीय एस.एस.पी. कार्यालय के पास सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं डाक्टरों ने घायल की टांग की हड्डी टूट जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आज उसका ऑप्रेशन किया जाएगा जिसके बाद वह सामान्य रूप से चल सकेगा।
जानकारी अनुसार कुलविंदर सिंह (22) पुत्र बंत सिंह निवासी न्यू नरोत्तम नगर खन्ना जब गत रात्रि अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंडी गोङ्क्षबदगढ़ से वापस अपने घर लौट रहा था तो जैसे ही वह उपरोक्त स्थान पर पहुंचा तो अचानक उसके मोटरसाइकिल से कुत्ता जा टकराया जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीच जा गिरा। हादसे में उसे कई चोटें आईं। उसकी टांग की हड्डी भी टूट गई।