फ्लाईओवर पर ट्रक से जा टकराई बोलैरो, एक घायल

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2019 01:26 PM

accident 1 injured

स्थानीय जी.टी. रोड फ्लाईओवर पुल पर एक बोलैरो गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें बोलैरो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

खन्ना: स्थानीय जी.टी. रोड फ्लाईओवर पुल पर एक बोलैरो गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें बोलैरो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। 

उधर, हादसे के बाद फ्लाईओवर पर काफी लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कुलदीप सिंह (43) पुत्र दर्शन सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि वह लुधियाना से पेमैंट लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। खन्ना पहुंचने पर उनकी गाड़ी के आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे बोलैरो गाड़ी ट्रक में टकरा गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ए.एस.आई. सिराजदीन पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और कुलदीप सिंह को सिविल अस्पताल में अपनी गाड़ी में पहुंचाया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!