80 ग्राम हैरोइन व 700 ग्राम अफीम समेत 3 तस्कर काबू

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2018 01:26 PM

3 smuggler arrested

खन्ना सदर पुलिस और जिला नार्कोटिक सैल की सांझी पुलिस पार्टी की तरफ से 2 व्यक्तियों को 80 ग्राम हैरोइन समेत काबू कर लिए जाने का दावा किया गया है।

खन्ना(कमल): खन्ना सदर पुलिस और जिला नार्कोटिक सैल की सांझी पुलिस पार्टी की तरफ से 2 व्यक्तियों को 80 ग्राम हैरोइन समेत काबू कर लिए जाने का दावा किया गया है।

थाना सदर खन्ना में प्रैस कांफ्रैंस दौरान बातचीत करते एस.पी.(आई.) जसवीर सिंह ने बताया कि उ‘च अधिकारियों की हिदायतों पर जिला पुलिस प्रमुख ध्रुव दहिया (आई.पी.एस.) के योग्य नेतृत्व में खन्ना पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब उनकी (एस.पी. जसवीर सिंह) की निगरानी में डी.एस.पी. (आई) खन्ना जगविंदर सिंह चीमा, डी.एस.पी. सब डिवीजन खन्ना दीपक राय आदि पुलिस पार्टी की तरफ से गांव लिबड़ा जी.टी. रोड पर नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग की जा रही थी कि इस दौरान खन्ना शहर की तरफ से सर्विस लेन पर चले आते एक बैग पकड़े 2 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर पीछे लौटने लगे तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों विक्रम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी मोहल्ला सूरज नगर और जतिंदर कुमार उर्फ जच्ची पुत्र राम लाल निवासी डाबा रोड जनता नगर (लुधियाना) के बैग को चैक करने पर बैग में से मोमी कागज के लिफाफे में लपेटी हुई 80 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि थाना सदर खन्ना पुलिस की तरफ से उक्त दोषियों को गिरफ्तार करके एन.डी.पी.एस. एक्ट की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोषियों के पास से पूछताछ दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है।

वहीं सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 700 ग्राम अफीम समेत काबू करने का दावा किया है। एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने जानकारी देते बताया कि डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा, डी.आई.जी. लुधियाना रेंज रणबीर सिंह खटड़ा के दिशा निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों और समाज विरोधी तत्वों को काबू करने के लिए शुरु मुहिम दौरान खन्ना पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब एस.पी. (आई.) जसवीर सिंह की निगरानी में डी.एस.पी.(आई) खन्ना जगविंदर सिंह चीमा, डी.एस.पी. खन्ना दीपक राय, सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना के इंचार्ज इंस्पै. बलजिंदर सिंह के सहायक थानेदार अवतार सिंह समेत पुलिस पार्टी खन्ना से वाया बीजा, पायल की ओर जा रहे थे तो टी-प्वाइंट घुंगराली राजपूतां के पास लोई लपेट कर खड़ा व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर जल्दी-जल्दी घुंगराली लिंक रोड की ओर चल पड़ा। पुलिस पार्टी ने उसे आवाज लगाकर रुकने के लिए कहा तो उक्त व्यक्ति ङ्क्षलक रोड के साथ लगते खेतों में मोमी लिफाफा फैंक कर भाग खड़ा हुआ। सहायक थानेदार अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद के साथ उक्त व्यक्ति पप्पू पुत्र घासी राम निवासी गांव कट्टका थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर (यू.पी.) को काबू कर उस केद्वारा फैंके लिफाफे की तलाशी दौरान उस में से 700 ग्राम अफीम बरामद हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!