Edited By swetha,Updated: 20 Oct, 2018 11:03 AM
खन्ना के निकटवर्ती गांव सैयदपुरा में हुए एक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों में एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी शामिल है। इन सभी को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
खन्ना(सुनील): खन्ना के निकटवर्ती गांव सैयदपुरा में हुए एक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों में एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी शामिल है। इन सभी को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात जब हरचरण सिंह (60) पुत्र कुंदन अपनी पत्नी रंजीत कौर (55), पौते अरमान पुत्र गुरिंदर सिंह के साथ माथा टेकने के लिए अपनी साइकिल पर गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे, तभी उन्हें एक तेज गति के मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर दे मारी। हादसे में जहां हरचरण सिंह को चोटें आई हैं, वहीं उसकी पत्नी की टांग की हड्डी टूट गई है। इस हादसे में जहां दादा-दादी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं साइकिल के आगे बैठा डेढ़ वर्षीय अरमान टक्कर के उपरांत लगभग 8-9 फीट की दूरी पर जाकर पक्की सड़क पर जा गिरा, उसके बावजूद उसे थोड़ी बहुत खरोचें ही आईं हैं। जिसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जाएगा ।