Edited By Vaneet,Updated: 19 Aug, 2019 01:17 PM
पुलिस जिला खन्ना के गांव इकोलाहा में आसमानी बिजली गिरने से 2 घरों को भारी नुक्सान पहुंचा, लेकिन ...
खन्ना: पुलिस जिला खन्ना के गांव इकोलाहा में आसमानी बिजली गिरने से 2 घरों को भारी नुक्सान पहुंचा, लेकिन इनमें रहने वाले परिवार बाल-बाल बच गए। मकान मालिक अवतार सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे जोरदार बारिश हो रही थी। वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे और कमरे में उनके साथ उनकी पत्नी तथा दो बच्चे मौजूद थे। तभी एक जोरदार धमाका हुआ और बत्ती गुल हो गई।
अवतार सिंह के अनुसार धमाके के साथ ही उनके घर की छत से सीमैंट गिरने लगा और कमरे की दीवारों में दरारें पड़ गईं। बिजली गिरने से उनके साथ लगते एक अन्य मकान जिसमें गुरप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ मौजूद था, को भी नुक्सान हुआ है। मकान मालिकों ने घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना में मकान में रहते सभी वासी सुरक्षित हैं।