मोटरसाइकिलों की टक्कर में 2 नौजवानों की मौत

Edited By swetha,Updated: 22 Sep, 2019 09:13 AM

2 died in accident

पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते गुरुद्वारा मंजी साहिब कोटां के पास हुए सड़क हादसे में 2 मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में 2 नौजवानों की मौत हो गई।

खन्ना(स.ह.): पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते गुरुद्वारा मंजी साहिब कोटां के पास हुए सड़क हादसे में 2 मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में 2 नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जसप्रीत सिंह (24) निवासी जसपालों और सुखविंदर सिंह (32) निवासी मंजाली कलां के तौर पर हुई। 

जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह गंगा फैक्टरी में काम करता था और सुखविंदर सिंह राल्सन फैक्टरी में काम करता था। दोनों रात के समय फैक्ट्रियों में ड्यूटी करते थे। आज सुबह जब वे अपनी ड्यूटियां खत्म करके वापस घर को जा रहे थे तो शेरगिल ढाबे के पास दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद जसप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक थी। जब उन्हें सी.एम.सी. लुधियाना भर्ती कराया गया तो वहां उनकी मौत हो गई। 

क्या कहना है आई.ओ. का
केस से संबंधित आई.ओ. थानेदार आकाश दत्त ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों के बयानों के आधार पर धारा-174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए गए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!