Edited By swetha,Updated: 14 Jan, 2019 10:53 AM
अमलोह रोड गांव शाहपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
खन्नाः अमलोह रोड गांव शाहपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार राम तीर्थ निवासी बिहार हाल निवासी शाहपुर गांव के पास ही एक ढाबे पर काम करता है। वह ढाबे का कचरा फैंकने के बाद सड़क क्रास करने लगा तो उसे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्द कर जांच शुरू कर दी है।