Edited By swetha,Updated: 14 Nov, 2018 09:34 AM
गांव मोहनपुर के पास ट्रैक्टर तथा बस की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस हादसे के संबंध में पी.आर.टी.सी. की बस नंबर पी.बी. 07 बी.जी. 2062 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।
खन्ना(सुनील): गांव मोहनपुर के पास ट्रैक्टर तथा बस की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस हादसे के संबंध में पी.आर.टी.सी. की बस नंबर पी.बी. 07 बी.जी. 2062 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।
जानकारी के अनुसार प्यारा सिंह (50) पुत्र अर्जुन सिंह वासी तकताना (कुराली) जोकि एक ट्रैक्टर एजैंसी में काम करता था, एक नया ट्रैक्टर लेकर नकोदर जा रहा था, जैसे ही वह खन्ना के पास गांव मोहनपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक पी.आर.टी.सी. की बस नंबर पी.बी. 07 बी.जी. 2062 के चालक ने लापरवाही से बस को चलाते हुए उसे पीछे से टक्कर मार दी जिसके चलते प्यारा सिंह का ट्रैक्टर पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी दौरान एक अन्य ट्रैक्टर पर आ रहे उसके दोस्त सुभाष चंद ने 108 एम्बुलैंस की सहायता से उसे गंभीर घायल अवस्था में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देते हुए उसकी हालत को भांपते हुए सैक्टर 32 चंडीगढ़ के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या कहना है आई.ओ. का
इस केस से संबंधित आईओ ए.एस.आई. रघुवीर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सैक्टर 32 चंडीगढ़ में ही रखवाया गया है, जहां पर बुधवार को पोस्टमाटर््म के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ बस के ड्राइवर का पता लगाकर उसे भी नामजद कर लिया जाएगा।