ट्रक ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत

Edited By swetha,Updated: 14 Jul, 2019 11:26 AM

1 died in accident

दोराहा जी.टी. रोड पर सायं 4.45 बजे के करीब घटित एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी , जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई।  बता दें कि दुर्घटना वैस्टन प्लाजा दोराहा जी.टी. रोड के पास घटी।

दोराहा(गुरमीत कौर): दोराहा जी.टी. रोड पर सायं 4.45 बजे के करीब घटित एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी , जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 
बता दें कि दुर्घटना वैस्टन प्लाजा दोराहा जी.टी. रोड के पास घटी।

मृतक की पहचान, प्रीतम सिंह (60) निवासी गांव मलीपुर के तौर पर हुई है। मौके पर घटना का जायजा लेने के लिए थाना दोराहा के सब इंस्पैक्टर आकाश दत्त पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक प्रीतम सिंह अपने स्कूटर पर सवार होकर खन्ना से दोराहा साइड आ रहा था कि उसी साइड से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी, जिससे प्रीतम सिंह की मौत हो गई।
 ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आई.डी. कार्ड से हुई।  उन्होंने बताया कि मृतक के शव को लुधियाना के मोर्चरी घर में रखवा दिया गया है व पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!