Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jul, 2018 12:05 PM
महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की बैठक जिला प्रधान सरजीवन लता शर्मा की अध्यक्षता में गांव खजूरला में संपन्न हुई। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा देहाती प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड के अलावा प्रदेश कांग्रेस सचिव अवतार सिंह पंडवा विशेष तौर पर शामिल हुए।
फगवाड़ा (जलोटा): महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की बैठक जिला प्रधान सरजीवन लता शर्मा की अध्यक्षता में गांव खजूरला में संपन्न हुई। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा देहाती प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड के अलावा प्रदेश कांग्रेस सचिव अवतार सिंह पंडवा विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान जिला प्रधान सरजीवन लता शर्मा ने पार्टी की कर्मठ महिला नेत्री रजनी बाला को ब्लाक फगवाड़ा देहाती महिला कांग्रेस की कमान सौंपने का ऐलान किया, जिसके बाद नव नियुक्त ब्लाक प्रधान रजनी बाला ने विचार-विमर्श करके बीबी शीनो को खजूरला यूनिट की अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर दलजीत राजू दरवेश पिंड ने कहा कि रजनी बाला का क्षेत्र में अच्छा आधार है व महिलाओं में लोकप्रिय नेत्री हैं अत: उनके ब्लाक प्रधान बनने से हलके में महिला विंग को भारी बल मिलेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नवजिन्द्र सिंह बाहीया, तरलोचन सिंह भाखडिय़ाणा, मंगत राम, ओम प्रकाश जस्सल, पाला सिंह, अजय कुमार, हैप्पी, अमरजीत सिंह, इकबाल सिंह आदि उपस्थित थे।