Edited By Anjna,Updated: 19 Mar, 2019 12:01 PM
फगवाड़ा सिविल अस्पताल में एक जवान व्यक्ति को जहर चढ़ी हालत में उपचार के लिए लाया गया है।
फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा सिविल अस्पताल में एक जवान व्यक्ति को जहर चढ़ी हालत में उपचार के लिए लाया गया है। पीड़ित की पहचान दशरथ वासी फगवाड़ा के रूप में हुई है, उसने जहर क्यों निगला यह रहस्य बना हुआ है।
हालांकि उसके निकट सूत्रों ने दावा किया है कि उसने गलती से जहर निगला है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।