पत्नी से दुखी होकर व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 10:17 AM

suicide case

घरेलू मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी से दुखी होकर एक व्यक्ति ने कथित जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया है। उसे नाजुक हालत में उसके परिजनों द्वारा उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात...

कपूरथला(स.ह.): घरेलू मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी से दुखी होकर एक व्यक्ति ने कथित जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया है। उसे नाजुक हालत में उसके परिजनों द्वारा उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसकी हालत को बेहद चिंताजनक बताया है।

जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन कुलदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी कपूरथला के परिजनों ने बताया कि कुलदीप सिंह की लड़की पर गत माह उसकी ही किसी रिश्तेदार ने पैट्रोल डाल दिया था जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला, जालंधर व अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बेटी के जालंधर में हो रहे उपचार को लेकर पति-पत्नी में किसी तरह का कोई तकरार हो गया। 

जब वह अपनी बेटी से जालंधर में हो रहे उपचार दौरान मिलने गया तो उसे उसकी पत्नी ने मिलने तक नहीं दिया, जिससे दुखी होकर उसने कथित जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगडऩे के बाद उपचार हेतु उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। हालत को बेहद नाजुक देकर उसके परिजन उसे उपचार के लिए जालंधर ले गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!