चाइनीज सामान का बायकाट करते हुए की नारेबाजी

Edited By bharti,Updated: 06 Nov, 2018 01:14 PM

slogans while boycott of chinese goods

शेरे पंजाब एंड वैल्फेयर सोसायटी के नौजवानों की ओर से दोआबा जोन के उपाध्यक्ष शरनजीत सिंह...

कपूरथला (गुरविंदर कौर): शेरे पंजाब एंड वैल्फेयर सोसायटी के नौजवानों की ओर से दोआबा जोन के उपाध्यक्ष शरनजीत सिंह पत्तड़ की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह चौक में चाइनीज सामान का बायकाट करते हुए नारेबाजी की गई। इस मौके समूह नौजवानों की ओर से भारतीय फौज को समर्पित एक जागरूक मार्च निकाला गया।

इसमें नौजवानों की ओर से हाथों में अलग-अलग प्रकार की तख्तियां पकड़ी हुई थीं, जिन पर मेरा धर्म मेरा देश, वंदे मातरम् के स्लोगन लिखे हुए थे, द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए अपील कर रहे थे कि हमें चाइनीज सामान नहीं खरीदना चाहिए और इस बार की दीवाली ग्रीन दीवाली के तौर पर मनानी चाहिए। इस अवसर पर दोआबा जोन के महासचिव चरनजीत सिंह चन्नी, हरप्रीत सिंह सागर, कुलजीत ङ्क्षथद, राहुल, राजूल, संदीप कुमार, शिंदरपाल, मनजिंद्र, काका सुरखपुर व बलजिंद्र सिंह आदि वालंटियर भी उपस्थित थे। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!