कैप्टन सिद्धू को कैबिनेट से बाहर व खैहरा को विधानसभा से करें बर्खास्त

Edited By Anjna,Updated: 19 Feb, 2019 08:45 AM

siddhu sacked from outside cabinet and khaira from assembly

पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा की ओर से भारतीय फौज के बारे में की गई बयानबाजी के खिलाफ भुलत्थ के कस्बा बेगोवाल में पूर्व फौजी लामबंद हो गए जिसको मुख्य रखते हुए पूर्व फौजियों ने बेगोवाल में मीटिंग की। इसमें पूर्व फौजियों ने खैहरा के...

भुलत्थ (राजेन्द्र): पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा की ओर से भारतीय फौज के बारे में की गई बयानबाजी के खिलाफ भुलत्थ के कस्बा बेगोवाल में पूर्व फौजी लामबंद हो गए जिसको मुख्य रखते हुए पूर्व फौजियों ने बेगोवाल में मीटिंग की। इसमें पूर्व फौजियों ने खैहरा के खिलाफ मानहानि व देशद्रोह का मामला दर्ज करवाने का फैसला लिया।

इस मौके कैप्टन बलकार सिंह ने कहा कि हमारी सभी जत्थेबंदियों ने फैसला किया है कि हम 23 फरवरी को दोपहर 1 बजे विशाल इकट्ठ डेरा संत बाबा प्रेम सिंह जी के दीवान हाल में करेंगे और वहीं अगला प्रोग्राम तैयार किया जाएगा। यदि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू व सुखपाल खैहरा को विधानसभा में बैठने दिया तो हम हंगामे को और बढ़ाएंगे। भले ही हमें हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जाना पड़े। वह एस.एस.पी. कपूरथला को आवेदन करते हैं कि सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए, इसने फौजियों को बदनाम क्यों किया है।

पूर्व फौजी जगजीत सिंह खासरिया ने बताया कि खैहरा के बयान की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि खैहरा ने देश के लिए कुर्बानियां देने वाले फौजियों का मनोबल गिराने वाला काम किया है। हम पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह खुद कैप्टन हैं, उनको पता है कि आर्मी कैसे काम करती है, उनको इस संबंध में कार्रवाई करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को कैबिनेट से खारिज करना चाहिए और सुखपाल खैहरा के खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जानी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!