Edited By Anjna,Updated: 12 Jun, 2018 08:42 AM
थाना भुलत्थ की पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले नौजवान को काबू कर लिया है।
भुलत्थ(रजिन्द्र): थाना भुलत्थ की पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले नौजवान को काबू कर लिया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. भुलत्थ बलविन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित लड़की की माता के बयानों पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले का आरोपी बलराज सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव मेतला फरार चल रहा था, जिसको भुलत्थ पुलिस द्वारा छापेमारी दौरान काबू कर लिया गया है।