Edited By swetha,Updated: 12 May, 2019 09:26 AM
विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा गर्भवती होने के बाद गर्भपात करवाने के मामले में थाना ढिलवां की पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कपूरथला(भूषण): विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा गर्भवती होने के बाद गर्भपात करवाने के मामले में थाना ढिलवां की पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में नामजद किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार एक लड़की ने थाना ढिलवां की पुलिस को बताया कि उसने 12वीं के पेपर दिए हैं, इसी दौरान वह मार्च 2018 में साजनप्रीत निवासी बिलपुर की कपड़े की दुकान पर गई। वहां उसने उसे कपड़े नहीं दिए तथा फोन नंबर दे दिया। जब उसने फोन पर साजनप्रीत सिंह के साथ संपर्क किया तो उसके साथ गलत बातें करने लग पड़ा। उसको विवाह करवाने का झांसा देने लगा तथा बाद में अपनी माता से मिलवाने के बहाने उसे एक खेत में ले गया।
जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसको पता चला कि उसे बच्चा होने वाला है। इस बारे उसने जब उसको बताया तो वह अपने दोस्त खुशदीप सिंह के साथ गाड़ी में बिठाकर उसे डाक्टर को दिखाने के बहाने फिर से अपनी जमीन पर ले गया तथा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए तथा दोनों आरोपियों ने उसे इस संबंधी किसी को न बताने की धमकियां दीं। बाद में साजनप्रीत ने उसे दवाई देकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। साजनप्रीत उसे विवाह करने का झांसा देता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस साजिश में साजनप्रीत सिंह, उसका साथी खुशदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, साजनप्रीत की माता तथा प्रेटी शामिल है, जिनके साथ मिलकर साजनप्रीत ने उसे विवाह का झांसा देते हुए एक साजिश के तहत दुष्कर्म का शिकार बनाया। थाना ढिलवां की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जोङ्क्षगद्र शर्मा के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए। जिसके आधार पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पांचों आरोपियों की तलाश में छापामारी मुहिम जारी है।