Edited By Vaneet,Updated: 14 May, 2018 06:53 PM
फगवाड़ा में आज एक और डाकखाना पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल गया। ..
फगवाड़ा: फगवाड़ा में आज एक और डाकखाना पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल ने इस केंद्र का उद्घाटन किया जो इस मायने में अनूठा है कि इसका प्रबंधन महिलाएं ही करेंगी। गिल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि माधुरी भांबी वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक होंगी जो वेरीफिकेशन ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभालेंगी जबकि सीमा शर्मा और प्रभजो कौर पोस्टल असिसटेंट होंगी।
गिल ने इस अवसर पर बताया कि देश में कुल 77 मुख्य क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय हैं और सरकार देश भर में 577 डाकखाना पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगला सेवा केंद्र पठानकोट में खोला जाएगा।