Edited By Mohit,Updated: 15 Sep, 2019 07:17 PM
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा किला भाई संतोख सिंह कवि......
सुल्तानपुर लोधी (सोढी): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा किला भाई संतोख सिंह कवि गांव नूरदी (तरनतारन साहिब) से विशाल नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी पहुंचा। जिसका निरवैर खालसा सेवा सोसायटी व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब प्रबंधकों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह, भाई सुरजीत सिंह हैड ग्रंथी ने पांच प्यारों व भाई जरनैल सिंह अध्यक्ष, जसवंत सिंह उपाध्यक्ष, मा. अवतार सिंह महा सचिव, कुलदीप सिंह कैशियर, बचित्तर सिंह यू.एस.ए, मा. गुरप्रीत सिंह, प्रभजिन्द्र सिंह, ग्रंथी भाई मुखतार सिंह, बलवंत सिंह, कुलजीत सिंह, जसबीर सिंह डिप्टी, डा. जीत सिंह, नंबरदार प्रीतम सिंह आदि का सिरोपा देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निरवैर सिंह खालसा सेवा सोसायटी के जत्थे. हरजिन्द्र सिंह खालसा, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह सुल्तानपुर, हरदेव सिंह, बलविन्द्र सिंह लाडी, जगजीत सिंह लाडी, जगदेव सिंह, रणजीत सिंह, राजविन्द्र सिंह, हरदीप सिंह बिल्ला, मनजीत सिंह, मनजोत सिंह, गुरविन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, गुरजीत सिंह, शरणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह आदि ने फूलों की वर्षा की व स्वागत किया।