घर की छत गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

Edited By Mohit,Updated: 23 Mar, 2019 03:51 PM

kapurthala hindi news

गांव बिशनपुर अराइयां में शुक्रवार की सुबह घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कपूरथला (गुरविन्दर कौर): गांव बिशनपुर अराइयां में शुक्रवार की सुबह घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन प्रवीण कौर निवासी गांव बिशनपुर अराइयां ने बताया कि उसका पति राज मजदूरी करता था। वीरवार को वह रोजाना की तरह घर में सोए हुए थे कि अचानक सुबह 5 बजे के करीब छत से एक लकड़ी का बाला नीचे गिर गया। जैसे ही वह उठे तो अचानक पूरी छत गिर गई जिस कारण वह मलबे के नीचे दब गए। 

शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसके पति राज को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!