8 हजार रुपए की रिश्वत लेता पटवारी व महिला एंजेट को विजीलैस ने किया गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 23 Jul, 2019 09:25 PM

kapurthala hindi news

विजीलैंस ब्यूरो कपूरथला की टीम ने एक पटवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कपूरथला (भूषण): विजीलैंस ब्यूरो कपूरथला की टीम ने एक पटवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर रेंज के एसपी विजीलैंस दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि डीएसपी विजीलैंस ब्यूरो कपूरथला कर्मवीर सिंह को बलदेव सिंह पुत्र शरन सिंह उर्फ सरमुख सिंह निवासी गांव जैरंगपुर थाना सुभानपुर जिला कपूरथला ने दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है तथा वह 5 भाई है। 

शिकायतकर्ता के पिता शरन सिंह ने शिकायतकर्ता तथा उसके भाईयों अवतार सिंह, परमजीत सिंह के नाम पर तब्दील मलकीयत के मार्फत 3 अप्रैल 2019 को 5 कनाल 10 मरले जमीन करवाई थीी। जिसको लेकर सरकारी फीस भी जमा करवा दी गई थी। इस पूरी प्रक्रिया में 3 वसीको का इंंतकाल करवाने के लिए फोटो कापियां पटवारी सुखदेव सिंह सर्कल ढिलवा को दी गई थी लेकिन पटवारी सुखदेव सिंह शिकायतकर्ता का काम नही कर रहा था। इस दौरान शिकायतकर्ता ने पटवारी सुखदेव सिंह के सामने बैठने वाली प्राइवेट महिला एंजेट सुरिंदर कौर निवासी लखन कला से बात की। जिस ने इंतकाल को आनलाइन करने के लिए 8 हजार की मांग की। 

जिस दौरान सुरिंदर कौेर ने शिकायतकर्ता को बताया कि वह 6 हजार रुपए पटवारी सुखदेव सिंह तथा 2 हजार रुपए अपने लिए लेगी। जिस पर उस ने पटवारी सुखदेव सिंह तथा सुरिंदर कौर से 8 हजार रुपए में सौदा तय कर लिया। शिकायतकर्ता बलदेव सिंह की शिकायत पर डीएसपी विजीलैस कर्मवीर सिंह ने सरकारी शैडो गवाह डा अमित सकसेना, खेतीबाड़ी विकास अधिकारी विकास कौशल को साथ लेकर ढिलवा सब तहसील में छापामारी कर पटवारी सुखदेव सिंह तथा उस के साथ काम करने वाली सुरिंदर कौर को 8 हजार रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!