Instagram की दोस्ती लड़की को पड़ी भारी, कार में बिठाकर किया यह शर्मनाक काम

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2022 02:07 PM

friendship on instagram rape with girl

इंस्टाग्राम पर एक युवती से धोखे से संबंध बनाकर उसे दुष्कर्म का शिकार

कपूरथला (भूषण/मल्होत्रा): इंस्टाग्राम पर एक युवती से धोखे से संबंध बनाकर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाने के मामले में थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 18 वर्ष की युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर अकाशदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह के साथ हुई थी। इस दौरान 7 जून, 2022 को वह अपने पेपरों संबंधी नोटिस लेने के लिए कपूरथला जा रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर अकाश दीप सिंह जबरदस्ती उसको अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गया तथा किसी सुनसान स्थान पर लेकर जाने के बाद आरोपी ने गाड़ी में ही उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिस पर उसने न्याय के लिए पुलिस को शिकायत दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!