Edited By swetha,Updated: 21 Jul, 2018 11:08 AM
विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।
कपूरथला(मल्होत्रा):विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सलोनी पत्नी जीवन लाल निवासी कोटू चौक ने बताया कि उसकी शादी को 16 वर्ष हो चुके हैं। उसके 2 बेटे हैं। उसका पति कथित तौर पर नशे का आदी है व अक्सर उसके साथ गाली-गलौच तथा मारपीट करता है। शुक्रवार को उसने मामूली बात को लेकर उससे गाली-गलौच व मारपीट की जिसको लेकर वह शिकायत दर्ज करवाने थाना सिटी गई। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके पीछे आकर थाने के बाहर भी बुरी तरह से मारपीट कर उसको घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।