सीढियां चढ़ें, रस्सी कूदें और ‘डांस’ करें, जोड़ों के दर्द को नहीं मिलेगा ‘चांस’

Edited By swetha,Updated: 20 Sep, 2018 01:40 PM

doctor advice

हड्डियां मजबूत करने के लिए क्या खाएं

कपूरथला (स.ह.) : बदलते मौसम में 40 आयु से ऊपर उम्र के लोगों में सुबह उठते ही शरीर के जोड़ों में दर्द होने लगता है। जोड़ों में अकडऩ आ जाती है, जिससे चलने-फिरने में तकलीफ होती है। हाथों की ताकत यानि ‘ग्रिप’ कम हो जाती है। लेटने के बाद उठने में दिक्कत आती है। हाथ-पैरों की उंगलियों में दर्द रहने लगता है। कलई, कुहनी, घुटने व हाथों-पैरों के जोड़ों में दर्द होने लगता है। कभी-कभी यही दर्द 101 से 103 बुखार चढ़ा देता है। जोड़ों के पास सूजन आ जाती है। यह सब लक्षण बताते हैं कि हड्डिय़ां कमजोर हो रही हैं।

 इसे ‘अर्थराइटिस’ कहते हैं। यह सब कार्टिलेज के घिसने की वजह से होता है। ऐसे में अगर बुढ़ापे में हड्डिय़ां कमजोर न हो इसके लिए ‘बचपन’ की तरह जीना सीख लें। ऐसे में सीढियांचढ़ें, रस्सी कूदें और डांस करें। ऐसे में जोड़ों के दर्द को नहीं मिलेगा ‘चांस’।जोड़ों में ‘साइनोवियल द्रव्य’ में ‘मोनोसोडियम’ रसायन जमा होने लगता है जोकि दर्द का कारण बनता है। बोलचाल की भाषा में अक्सर लोग कहते हैं कि जोड़ों की ‘ग्रीस’ कम हो गई, लेकिन वास्तविकता में यह रसायन होता है जो बढ़ जाता है।

इससे जोड़ों में अकडऩ बढ़ जाती है। जोड़ों के पास सूजन आ जाती है। हड्डियों को ‘निकोटीन’ यानि तंबाकू से निर्मित चीजें कमजोर बनाती हैं। शूगर है तो हड्डिय़ों के कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। थॉइराइड से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ‘जिंक’, आयरन व कैल्शियम की कमी भी हड्डिय़ों को कमजोर करती हैं। हड्डिय़ों को मजबूत करने के लिए हो सके तो डांस, स्वीमिंग जरूर करें। जिन लोगों के घुटने के ऑप्रेशन हुए हैं उन्हें किसी भी एक्सरसाइज करने से पहले डाक्टर की सलाह जरूर लें, देखा-देखी एक्सरसाइज करके घुटने के दर्द कहीं बढ़ा न बैठें। डॉयबिटीज अगर है तो उस पर कंट्रोल रखें। 

‘पेट’ और ‘वेट’ दोनों कम रखें
हड्डियां एक तरफ कमजोर होने लगती हैं तो दूसरी तरफ ‘पेट’ और ‘वेट’ दोनों बढ़ जाता है। ऐसे में दोनों पर कंट्रोल रखें। खान-पान समय से व संतुलित लें। सैर और व्यायाम जरूर करें। 

व्यायाम व सैर हड्डियों के लिए जरूरी 

पेट और वेट कम रखें।
रस्सी कूदें, सीढियां चढ़ें। 
तैराकी हो सके तो करें। 
शौक से डांस करें व्यायाम में ‘लैट प्रैस बैंच’ व्यायाम करें। 

हड्डियां मजबूत करने के लिए क्या खाएं
हरी सब्जियां, फल, अकुंरित अनाज, ऑयरन, कैल्शियम युक्त आहार ज्यादा लें।
फाइबर आयुक्त आहार अवश्य लें।
8 से 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें।
मूंगफली, लहसुन, तिल, मशरूम, फलियां खाएं।
बादाम-केला, दूध व सोडियम युक्त पदार्थों का सेवन करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!