Edited By swetha,Updated: 19 Jul, 2018 04:01 PM
दहेज की मांग को लेकर एक महिला को उसके पति की ओर से बुरी तरह मारपीट कर घर से बाहर निकालने का समाचार मिला है। घायल अवस्था में महिला को उसके भाई ने सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।
कपूरथला(मल्होत्रा): दहेज की मांग को लेकर एक महिला को उसके पति की ओर से बुरी तरह मारपीट कर घर से बाहर निकालने का समाचार मिला है। घायल अवस्था में महिला को उसके भाई ने सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन वंदना पत्नी सतीश कुमार निवासी अमृतसर के भाई मोहित पुत्र परमानंद निवासी मोहल्ला जाटपुरा कपूरथला ने बताया कि उसकी बहन को उसका पति अक्सर दहेज की मांग को लेकर परेशान करता रहता था। बुधवार को उसके पति ने उसको मारपीट कर 2 बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया, जो किसी तरह कपूरथला अपने मायके घर आई और उसने उसको सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया।