Edited By Anjna,Updated: 13 May, 2018 10:51 AM
कपूरथला के निकटवर्ती गांव फजलाबाद में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला के निकटवर्ती गांव फजलाबाद में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक सुच्चा सिंह (64) जो बिजली विभाग से रिटायर्ड हुआ था, अपने बेटे चरणजीत सिंह के साथ दरिया ब्यास धुस्सी बांध से आ रहा था कि अचानक तेज तूफान व मूसलाधार बारिश के बाद गिरी आसमानी बिजली से सुच्चा सिंह की मौत हो गई जबकि साथ चल रहे चरणजीत सिंह के हाथ व पांव झुलस गए। चरणजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तथा मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। जानकारी गांव के सरपंच जसबीर सिंह ने दी।