Edited By Vaneet,Updated: 12 Jan, 2019 12:37 PM
थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने गांव मडेर दोना के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ...
कपूरथला(भूषण): थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने गांव मडेर दोना के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
मृतक के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला मोर्चरी में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना सदर कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि गुरदयाल सिंह को सूचना मिली थी कि गांव मडेर दोना के नजदीक बहने वाले गंदे नाले में एक लाश पड़ी है।
जिस पर जब एस.एच.ओ. सदर ए.एस.आई. राजीव शर्मा को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की हालत देखकर ऐसे लगता था जैसे उक्त व्यक्ति की 10-15 दिन पहले मौत हुई हो। मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो प्रदेश के सभी थानों में भेज दी गई है।