Edited By Vaneet,Updated: 27 Jun, 2020 05:08 PM
भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई वर्चुअल संवाद रैली का भाजपा द्वारा लाइव फेसबु...
फगवाड़ा- भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई वर्चुअल संवाद रैली का भाजपा द्वारा लाइव फेसबुक पेज पर किया गया जिसमें भाजपा नेता आम जनता के साथ अपने घरों से स्मार्ट टीवी के जरिए शामिल हुए।
भाजपा के राजेश बाघा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने साथियों सहित इस जन संवाद रैली से जुड़े और भाजपा के राष्ट्रीय और पंजाब स्तर के बड़े नेताओं को लाइव सुना जिसमें पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ओर उनके साथ भारती जनता पार्टी के उप प्रधान प्रभात झा तथा रैली के मुख्य वक्ता केन्द्रीय कृषि और विज्ञान कल्याण, ग्रामीण विकास पंचायती राज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा मोदी सरकार की दूसरी पारी का एक साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सरकार द्वारा पूरे किए गए जनकल्याण के कार्यों तथा उपलब्धियों बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान अरुण शर्मा, अनुराग कुमार मनखंड के साथ आशु पूरी, आदि कार्यकर्ता भी इस वर्चुअल जन संवाद रैली में शामिल हुए।