पी.ओ. करार आरोपी अस्पताल में मैडीकल चैकअप करवाने के दौरान चकमा देकर भागा

Edited By swetha,Updated: 29 Feb, 2020 10:30 AM

accused police custody

गांव ईबन निवासी तस्कर जिस पर जुलाई 2019 में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

कपूरथला(महाजन): गांव ईबन निवासी तस्कर जिस पर जुलाई 2019 में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वह मामला दर्ज होने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहा था। माननीय न्यायाधीश ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया था। पी.ओ. स्टाफ को सूचना मिली कि आरोपी घर में मौजूद है। घर की घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को काबू किया और अदालत में पेश किया, जहां से उसे माननीय न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। 

पी.ओ. स्टाफ व सदर पुलिस आरोपी को मैडीकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले आई। जैसे ही मैडीकल करवाने के लिए आरोपी के हाथ में लगी हथकड़ी खोली तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मुस्तैद पुलिस पार्टी आरोपी के पीछे भागी और उसे काबू कर लिया। फिलहाल आरोपी सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में उपचाराधीन है। आरोपी की पहचान जोङ्क्षगद्रपाल (32) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव ईबन के रूप में हुई है। आरोपी पर वर्ष-2019 में आबकारी एक्ट के तहत थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जमानत होते ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसके कारण अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर रखा था। शुक्रवार को पी.ओ. स्टाफ को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद है। 

पुलिस ने घर की घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। नियमानुसार जेल भेजने से पूर्व आरोपी का सिविल अस्पताल से मैडीकल चैकअप करवाया जाता है और हथकड़ी खोल दी जाती है। इसी बात का आरोपी ने फायदा उठाया और सिक्योरिटी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मुस्तैद पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया और हैड कांस्टेबल सुखराज ने उसे काबू कर लिया। मैडीकल करवाया गया, तो ड्यूटी डाक्टर ने उसे अनफिट कहा और सिविल में उपचार के लिए भर्ती कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!