Edited By swetha,Updated: 09 Jun, 2018 10:53 AM
ब्यास दरिया में नहाने गए 2 नौजवान पानी के तेज बहाव में बह गए।
ढिलवां(स.ह.): ब्यास दरिया में नहाने गए 2 नौजवान पानी के तेज बहाव में बह गए।
उक्त नौजवानों की पहचान पुष्करण सिंह (20) पुत्र मनजीत सिंह और जगदीश सिंह सन्नी (16) पुत्र कंवलजीत सिंह दोनों निवासी पत्ती माहमद की ढिलवां के रूप में हुई है, जो आपस में बुआ-मामा के पुत्र थे। शाम 7 बजे तक इन नौजवानों को गोताखोरों द्वारा ढूंढने की कोशिश जारी थी। पुष्करण सिंह पिछले 2 वर्ष से यू.ए.ई. में काम करता था व कुछ महीने पहले ही आया था।