Edited By Anjna,Updated: 27 May, 2018 01:04 PM
कपूरथला व आस-पास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में हुए मारपीट के मामलों में 2 महिलाओं के घायल होने का समाचार मिला है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कपूरथला(मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में हुए मारपीट के मामलों में 2 महिलाओं के घायल होने का समाचार मिला है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन मीनू पत्नी सुभाष निवासी मोहल्ला महताबगढ़, कपूरथला ने बताया कि उसे पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इसी तरह एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल में उपचार करवा रही जसबीर कौर पत्नी जसबीर सिंह निवासी गांव नूरपुर दोना कपूरथला ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। आज उसके बेटे ने किसी बात को लेकर गाली-गलौच के बाद उसे मारपीट कर घायल कर दिया।