Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 01:16 PM
सिविल अस्तपाल में उपचाराधीन गुरबचन सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह के रिश्तेदार बलवीर सिंह ने बताया कि उसके मामा का लड़का गुरबचन सिंह जो 12वीं में पढ़ता है शाम को करीब 7 बजे अपने घर जा रहा था जब वह हमारे घर के पास पहुंचा तो 4-5 व्यक्तियों ने उसको घेर लिया...
सुल्तानपुर लोधी (तिलकराज): सिविल अस्तपाल में उपचाराधीन गुरबचन सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह के रिश्तेदार बलवीर सिंह ने बताया कि उसके मामा का लड़का गुरबचन सिंह जो 12वीं में पढ़ता है शाम को करीब 7 बजे अपने घर जा रहा था जब वह हमारे घर के पास पहुंचा तो 4-5 व्यक्तियों ने उसको घेर लिया व सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल करके वहां से फरार हो गए व जाते समय रिवॉल्वर से फायर भी किया। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं बाद में उक्त व्यक्तियों ने हमारे घर पत्थराव किया व घर में घुस कर मोटरसाइकिल को तोड़ दिया।
वहीं एक अन्य मामले में अस्तपाल में उपचाराधीन अमनदीप सिंह पुत्र आत्मा सिंह जो पेंट का काम करता है, ने बताया कि वह लगभग रात 8.30 बजे गांव अपने 2 और साथियों के साथ आ रहा था व जैसी ही वे गांव के बाहर पहुंचे तो 15-20 व्यक्ति हथियार लेकर उनकी तरफ भागे तो उसके दोनों साथी वहां से भाग गए पर वह उनके काबू आ गया।
इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और वे वहां से फरार हो गए जिसकी सूचना पुलिस को दे दी है। उसने बताया कि उसके छोटे भाई का हमलावरों से पहले झगड़ा हुआ था।