सड़क दुर्घटनाओं में 2 घायल

Edited By Anjna,Updated: 24 Apr, 2018 12:07 PM

2 injured in road accident

कपूरथला व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 2 लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।

कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 2 लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन मनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव भुलाणा कपूरथला ने बताया कि वह एक्टिवा से अपने किसी घरेलू काम के लिए जा रहा था कि रेल डिब्बा कारखाना के निकट एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी एक्टिवा को साइड मार दी। जिससे उसकी एक्टिवा बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं वह घायल हो गया। 

इसी तरह एक अन्य मामले में एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन कुलवंत कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी मोती बाग, कपूरथला ने बताया कि वह एक्टिवा द्वारा अपने काम पर जा रही थी। जब वह बाईपास के निकट पहुंची तो एक्टिवा बस से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!