5 किलो चूरा पोस्त सहित 1 महिला तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 09 Jul, 2019 05:14 PM

1 woman smuggler arrested

थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक महिला तस्कर को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया।

सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक महिला तस्कर को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी प्रमुख सरबजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. रणजीत कुमार पुलिस पार्टी महिला हैंड कांस्टेबल सुखविन्दर कौर, पी.एच.सी. मुख्तयार सिंह के साथ मोठांवाल से लाटीयांवाल की ओर गश्त कर रहे थे, तो गांव लाटियांवाल की ओर से पैदल आ रही महिला जिसने अपने हाथ में एक भारी-भरकम लिफाफा पकड़ा हुआ था, जो कि सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देख कर लिफाफे को वहीं फैंक कर वापिस मुड़ गई। लेकिन पुलिस पार्टी ने महिला हैड कांस्टेबल सुखविन्दर कौर की मदद से उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया। 

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम भोली पत्नी शिंदा निवासी गांव लाटियांवाल बताया। पुलिस ने उक्त महिला द्वारा फैंके गए लिफाफे को उठा कर देखा तो उसमें से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। उक्त महिला के खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस अवसर पर ए.एस.आई. अमरजीत सिंह, एच.सी. चरनजीत सिंह आदि उपस्थित हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!