J&K : श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते राजधानी एक्सप्रेस में मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 11:36 PM

j k major decision in view of the rising number of pilgrims

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 और श्री माता वैष्णो देवी कटरा दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 12426 जम्मू - नई...

जम्मू,  : श्री अमरनाथ यात्रा 2026 और श्री माता वैष्णो देवी कटरा दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 12426 जम्मू - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

यह अतिरिक्त कोच 17 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सीटें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी और यात्रा अधिक आरामदायक व सुगम बन सकेगी।

जम्मू मंडल सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व अपनी आरक्षण स्थिति अवश्य जांच लें और टिकट बुकिंग के समय इस अतिरिक्त कोच का लाभ उठाएं। साथ ही यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा की जा रही घोषणाओं और निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनी रहे। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए यात्री रेल मदद 139 अथवा स्टेशन स्थित सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!