IPL में युवराज की वापसी को लेकर बोले पिता योगराज

Edited By Updated: 16 Apr, 2016 05:03 PM

yuvraj singh yograj singh cricket league sports

अगर भगवान ने मुझे दूसरा जन्म दिया तो मैं अभिनेता बनने की बजाय क्रिकेटर बनना ज्यादा पसंद करूंगा। यह कहना है पूर्व

चंडीगढ़: अगर भगवान ने मुझे दूसरा जन्म दिया तो मैं अभिनेता बनने की बजाय क्रिकेटर बनना ज्यादा पसंद करूंगा। यह कहना है पूर्व क्रिकेटर, एक्टर व युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का। उन्होंने यह बात सी.सी.एल. क्रिकेट लीग की प्रैस वार्ता में कही। 
 
उन्होंने कहा कि वह अभिनेता सिर्फ नाम के हैं लेकिन क्रिकेट उनकी रगों में बसा है। जिस मुकाम को वह हासिल नहीं कर सके वह मुकाम उनके बेटे युवराज सिंह ने हासिल किया। युवराज के चोटिल होने के कारण आई.पी.एल. से बाहर होने पर उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों का चोटिल होना आम है लेकिन युवी जल्द ठीक होकर जल्द मैदान में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि शेर भी शिकार करते समय घायल हो जाता है लेकिन शिकार करना नहीं छोड़ता। युवी भी कुछ ऐसी प्रवृति का मालिक है। 
 
आई.पी.एल. पर साधा निशाना
योगराज सिंह ने आई.पी.एल. पर निशाना साधते हुए कहा कि देर रात तक निरंतर मैच व मैच के बाद पार्टियां करने से खिलाडिय़ों की हैल्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। बेशक आई.पी.एल. के प्रचलन से कई खिलाडिय़ों के आर्थिक स्थिति सुधरी है पर इसका क्रिकेट पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस कारण कुछ खिलाडिय़ों ने अपने बेहतरीन फार्म में होने के बाद भी आई.पी.एल. खेलने के लिए क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। 
 
 
युवी की हो चुकी है शादी !
योगराज की मानें तो उनके बेटे की शादी हो चुकी है। उन्होंने युवी की प्रशंसा के पुल बाधंते हुए कहा कि उन्हें सर्घषशील व्यक्तित्व वाले युवी का पिता होने पर गर्व है और भगवान के शुक्रगुजार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हैजल कीच और युवराज को साथ देखकर वह यह सोचते हैं कि भगवान ने दो एंजल उनके घर भेज दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग लोग शादी अगर शादी का जश्न मनाना हो तो गरीब को दान दें या मंदिरों व गुरुद्वारों में लंगर लगाएं। इससे आपकी शादी ज्यादा सफल होगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!