Edited By swetha,Updated: 02 Feb, 2019 08:35 AM
बीते दिन लम्मा पिंड में तेंदुए को जाल डालकर काबू करने के चक्कर में तेंदुए के नाखूनों व सीढ़ी से गिर कर घायल होने वाले युवक रमेश उर्फ सोढी पुत्र बूटा राम निवासी लम्मा पिंड को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रमेश प्रशासन से नाराज है और उसका...
जालंधर(शौरी): बीते दिन लम्मा पिंड में तेंदुए को जाल डालकर काबू करने के चक्कर में तेंदुए के नाखूनों व सीढ़ी से गिर कर घायल होने वाले युवक रमेश उर्फ सोढी पुत्र बूटा राम निवासी लम्मा पिंड को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रमेश प्रशासन से नाराज है और उसका कहना है कि तेंदुए को काबू करने के लिए पहले एक ही व्यक्ति वन विभाग की ओर से आया था और उसने तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए उसकी मदद मांगी व कहा था कि वह उसे सरकारी नौकरी दिला देगा, वह तेंदुए को जाल में फंसाए। तेंदुआ जाल में तो फंसा नहीं, उसने उलटा उसी पर हमला कर दिया।
उसने दोनों हाथों से तेंदुए को धक्का मारा जिसने उसकी छाती, बाजू, पैर आदि में नाखूनों से वार किए। इस दौरान सीढ़ी से गिरने पर उसके पैरों पर भी चोटें लगीं। इसके बावजूद प्रशासन ने उसका हालचाल नहीं पूछा और न ही उसका उपचार करवाने के लिए कोई आगे आया। वह प्राइवेट डाक्टर से उपचार करवाने के बाद सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आया और यहां भी उसे धक्के खाने पड़े। सोढी की मांग है कि तेंदुए को पकडऩे के प्रयास के चलते उसे सरकारी नौकरी दी जाए।