यूथ कांग्रेस की पत्थरबाजी ने 26 वर्षीय नौजवान को जीवन भर के लिए किया अंधा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Sep, 2021 06:33 PM

youth congress s stone pelting blinded 26 year old youth for life

आज लुधियाना मे पंजाब यूथ कांग्रेस द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर की गई पत्थरबाजी में युवा भाजपा के जिला सचिव नवीन सैनी (26) की एक आंख पर गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते अब सैनी जीवन भर एक आंख से नहीं देख पाएगा।

जालंधर : आज लुधियाना मे पंजाब यूथ कांग्रेस द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर की गई पत्थरबाजी में युवा भाजपा के जिला सचिव नवीन सैनी (26) की एक आंख पर गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते अब सैनी जीवन भर एक आंख से नहीं देख पाएगा। इस घटना पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप प्रधान एड. अशोक सरीन हिक्की ने मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह, डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से मांग की गई है कि इन तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

PunjabKesari

उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के कार्यकाल में राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की बहुत बुरी हालत है। राज्य में लगातार गुंडाराज हावी हो गया है।  इसी वजह से पंजाब के नौजवान हिंसक व बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा की गई पत्थरबाज़ी ने 26 वर्षीय नौजवान को जीवन भर के लिए अंधा कर दिया है। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लुधियाना यूथ कांग्रेस के नेताओं की है। सरीन ने पंजाब के मुख्यमंत्री व ड़ी.जी.पी से अपील कर कहा कि इन दोषी कांग्रेस नेताओ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिनकी वजह से नौजवान का पूरा जीवन अंधकार मे चला गया है। उन्होंने इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार पर डालते हुए कहा है कि सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम न होने के कारण ही यह हादसा हुआ है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!