Edited By Vaneet,Updated: 19 Mar, 2019 07:02 PM
जालंधर देहात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 3 किलो अफीम बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता...
जालंधर(शौरी): जालंधर देहात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 3 किलो अफीम बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मान सिंह पुत्र दान सिंह निवासी मध्यप्रदेश के तौर पर बताई गई है। आरोपी अपने विकलांग होने का फायदा उठाते हुए नकली टांग में अफीम छुपाकर सप्लाई करता था।
एस.पी. राजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मकसूदां के ए.एस.आई रघुनाथ सिंह सब इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने विधिपुर फाटक के नजदीक से शक पडऩे पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।