Edited By Updated: 21 Sep, 2016 12:09 PM
योग पहले घरों के भीतर सिमटकर रह गया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंटरनैशनल योगा-डे
चंडीगढ़(लल्लन यादव): योग पहले घरों के भीतर सिमटकर रह गया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंटरनैशनल योगा-डे मनाने के बाद से यह घर से बाहर निकल कर मैदान तक पहुंच गया है। यह कहना है 5 बार की राष्ट्रीय योग आसन में स्वर्ण पदक जीतने वाली मनदीप कौर संधू का।
PM ने किया योगा-डे मनाने के लिए लोगों को प्रेरित
मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली मनदीप ने यह बात हिमालय फेसवॉश पिंपल्स पर आयोजित सैमीनार के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि पहले भी देश के ऋषिमुनियों द्वारा पहाड़ों व गुफाओं में छुप कर योग किया जाता रहा है और कुछ लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए घरों में योग करते आ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा इंटरनैशनल योगा-डे मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग योग हैं। इसलिए योग करने से पहले किसी योगी से सलाह लेना जरूरी है। एकता कपूर जैसी दिग्गज डायरेक्टर और जैकलिन फर्नांडीज जैसी स्टार अदाकारा भी मनदीप से क्लास लेती हैं।
योग टीचर प्रैक्टिकल कम, थ्यौरी पर दें अधिक ध्यान : संधू ने कहा कि योग टीचर को थ्यौरी की बजाय प्रैक्टिकल पर अधिक जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो योग के टीचर हैं, उन्हें थ्यौरी की अधिक जानकारी हैं, लेकिन यदि उनसे प्रैक्टिकल के बारे में बात की जाए तो उन्हें कम जानकारी होती है। वहीं योगा सैंटरों में भी योग टीचरों का अभाव हैं। यदि देश में योग को बढ़ावा देना है तो योग टीचरों की नियुक्ति के साथ-साथ ज्यादा स्कूल व कालेजों में भी योग पर जोर देना चाहिए।
लड़कियों को फिट रहने के लिए तीन आसन जरूरी : संधू ने कहा कि पढ़ाई का बोझ इन दिनों विद्यार्थियों पर अधिक हो गया हैं लेकिन इस भाग दौड़ की लाइफ में छात्रों को कम से कम शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए कम से कम 1 घंटे का समय जरूर निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि खास कर लड़कि यों को फिट रहने के लिए योग के तीन आसन सबसे जरूरी हैं। लड़कियों के लिए सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व चन्द्र आसन सबसे जरूरी हैं।
योग गुरु पर लगा चुकी है यौन शोषण का आरोप: अमेरिका में योग गुरू बिक्रम चौधरी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 6 लड़कियों में से मनदीप संधू भी एक थीं। संधू ने आरोप लगाया था कि चौधरी ने योग सिखाने के दौरान उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट की मसाज करने को कहा था। वहीं बिक्रम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। वहीं मनदीप ने कोर्ट में केस किया, जिसके बादकोर्ट ने आरोपों को सही ठहराते हुए बिक्रम पर एक मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था।