महिला से दुष्कर्म करने के मामले में जेठ गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2019 08:12 AM

woman arrested

मानवता को शर्मसार करते हुए अपने भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मकसूदां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर(रमन): मानवता को शर्मसार करते हुए अपने भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मकसूदां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र में आते एक गांव निवासी 2 बच्चों की मां ने उन्हें शिकायत दी थी कि 12 अगस्त शाम 5 बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला के पति की मौत हो चुकी है, जबकि उसके दोनों लड़के काम पर गए हुए थे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कुलवंत सिंह (जेठ) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच दौरान पता चला है कि कुलवंत सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है जिसका कोई बच्चा भी नहीं है। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला का मैडीकल करवाया गया जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!