Edited By Vatika,Updated: 25 Apr, 2019 11:37 AM
कल देर रात व आज शाम आई तेज आंधी व बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान 40.1 सैल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 72 घंटे आकाश में बादल छाए रहने तथा 25 अप्रैल को गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने के...
जालंधर (राहुल): कल देर रात व आज शाम आई तेज आंधी व बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान 40.1 सैल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 72 घंटे आकाश में बादल छाए रहने तथा 25 अप्रैल को गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट के चलते 39 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट के चलते 21 डिग्री सैल्सियस तक पहुंचने के असार हैं। 28 से 30 अप्रैल तक मौसम में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की बढ़त के चलते तापमान 22 से 41 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं।
तेज हवाओं के चलते शहर में छाया अंधेरा, बिजली प्रभावित
तेज हवाओं व बारिश के चलते शहर के अधिकतर क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। बिजली आपूॢत बुरी तरह प्रभावित रही। देर शाम को बिजली ठप्प होने का असर बाजारों में देखने को मिला।
कई स्थानों पर पानी का हुआ जमावड़ा
देर शाम हुई बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। स्थानीय हंसराज स्टेडियम में विभिन्न खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ी आज अपने खेल अभ्यास के साथ-साथ वहां जमा पानी में अठखेलियां करते नजर आए।
मौसम की करवट ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
मौसम में अचानक हुए परिवर्तन ने किसानों की चिंता व परेशानी को बढ़ाने का काम किया है। जिन किसानों की फसलें अभी खेतों में खड़ी हैं, उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें बढ़ी हैं, जबकि जिन किसानों ने अपनी फसल मंडी पहुंचा दी है, मौसम की करवट व हल्की तेज बारिश ने उन्हें भी गहरी चिंता में डाल दिया है। कई स्थानों पर फसलों के समुचित भंडारण का प्रबंध न होने के चलते किसानों को भारी आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है।